संस्कृत-शब्दकोशः

विराज् विराटक

विराट

विराट: [विशेषो राटो यत्र]


1. भारतवर्ष के एक जिले का नाम
2. मत्स्य देश के एक राजा का नाम (पाण्डव लोगों ने एक वर्ष तक इस राजा की सेवा में छद्मवेश में रहकर अपने अज्ञात वास का समय बिताया) यह उनके निर्वासन का तेरहवाँ वर्ष था । विराटराज की कन्या उत्तरा का विवाह अभिमन्यु से हुआ ।उत्तरा परीक्षित् की माता थी । परीक्षित् ने हस्तिनापुर में युधिष्ठिर के बाद राज्य की बागडोर सम्भाली ।
समस्त पद
~जः
एक प्रकार का घटिया हीरा,
~पर्वन्
(नपुं०) महाभारत का चौथा पर्व ।


विराट दे० 'मत्स्य' ।

परिशिष्ट


विराट धौलपुर के पश्चिम में स्थित देश । कहा जाता है कि पांडव लोग दशार्ण के उत्तर में शौरसेन तथा रोहितक के भूभाग से होते हुए यमुना के तट इस प्रदेश में आये थे । विराट देश की राजधानी संभवतः वैराट ही थी जो आजकल जयपुर से ४०मील उत्तर में बैरात के नाम से विख्यात है ।

परिशिष्ट



Correction: