विश्रब्ध (भू० क० कृ) (‘विस्रब्ध’ भी) [वि+श्रम्भ्+ क्त]
1. बन्द किया गया, विश्वास किया गया, सौंपा गया
2. विस्वस्त, निडर, भरोसा करने वाला –मुद्रा० ३।३
3. विश्वसनीय, भरोसे का
4. निश्चल, सौम्य, शान्त, निश्चिन्त
5. दृढ़, स्थिर
6. नम्र, विनीत
7. अत्यधिक, बहुत ज्यादह,
~ब्धम्
(अव्य०) विश्वासपूर्वक, निर्भीकता के साथ, बिना डर व संकोच के –विश्रब्धं क्रियतां वराहततिभि: मुस्ताक्षति: पल्वले – श० २।६ ।