वृषली [वृषल+ङीष्]
1. बारह वर्ष की अविवाहित कन्या, रजस्वला होने पर भी विवाह न होने के कारण पिता के घर रहने वाली कन्या –
“पितुर्गेहे च या नारी रजः पश्यत्यसंस्कृता ।
भ्रूणहत्या पितुस्तस्याः सा कन्या वृषली स्मृता ॥”
2. रजस्वला
3. वांझ स्त्री
4. सद्योजात बच्चे की माता
5. शूद्र की पत्नी या शूद्रा स्त्री ।
समस्त पद
~पतिः
शूद्र स्त्री का पति,
~सेवनम्
शूद्रा स्त्री के साथ संभोग ।