व्यवहित (भू० क० कृ.) [वि+अव+धा+क्त]
1. अलग अलग रक्खा हुआ
2. किसी अन्तःक्षिप्त वस्तु के कारण वियुक्त किया गया –शि० २।८५
3. बाधित, रोका गया, अवरुद्ध, अड़चन से युक्त
4. दृष्टि से ओझल, छिपाया हुआ, गुप्त
5. जिसका निरन्तर सम्बन्ध न हो
6. किया गया, सम्पन्न
7. भूला हुआ, छोड़ा हुआ
8. आगे बढ़ा हुआ, आगे निकला हुआ
9. विपक्षी, विरोधी ।
व्यवहित (वि०) [वि+अव+धा+क्त]
दूर पार का, दूरवर्ती ।
समस्त पद
~कल्पना
शब्दों की एक रचना प्रणाली जिसमें एक दूसरे से वियुक्त शब्दों को मिला कर एक वाक्य बनाया जाय ।
परिशिष्ट