शकुनिः [शक्+उनि]
1. पक्षी –उत्तर० २।२५, मनु० १२।६३
2. गिद्ध, चील, बाज
3. मुर्गा
4. गांधारराज सुबल का एक पुत्र, धृतराष्ट्र की पत्नी गांधारी का भाई, इस प्रकार यह दुर्योधन का मामा था । इसी ने पांडवों को उखाड़ने के लिए दुर्योधन की अनेक दुरभियोजनाओं में सहायता दी । आजकल इस नाम का प्रयोग उस दुर्वृत्त रिश्तेदार के लिए होता है जिसका परामर्श बर्बादी का कारण बने ।
समस्त पद
~ईश्वरः
गरुड़,
~प्रपा
पक्षियों को पानी पिलाने की कूँड
~वादः
1. पक्षी की कूजन
2. मुर्गे की बाँग ।