संस्कृत-शब्दकोशः

शकुन्तक शकुन्ति

शकुन्तला

शकुन्तला [शकुन्तैः लायते –ला घञर्थे क+टाप्]


विश्वामित्र ऋषि की तपस्या भंग करने के लिए इन्द्र द्वारा भेजी गई मेनका अप्सरा से उत्पन्न विश्वामित्र की पुत्री (जब मेनका स्वर्ग गई तो वह इस बच्ची को एकान्त जंगल में छोड़ गई, वहाँ पक्षियों ने इसका पालन पोषण किया, इसी लिए इसका नाम शकुन्तला पड़ा । बाद में वह महर्षि कण्व को मिली । कण्व ने उसे अपनी पुत्री की भांति पाला । जब आखेट करता हुआ दुष्यन्त कण्व ऋषि के आश्रम की ओर आया तो वह शकुन्तला के लावण्य से आकृष्ट हो गया । उसने शकुन्तला को अपनी पत्नी बनाने के लिए उसे राजी कर उससे गांधर्व विवाह कर लिया (दे० दुष्यन्त) । शकुन्तला से एक पुत्र पैदा हुआ इसका नाम भरत था, यह चक्रवर्ती राजा बना, इसी के नाम से इस देश का नाम भारतवर्ष पड़ा ।



Correction: