संस्कृत-शब्दकोशः

शत्रि शत्रुञ्जय

शत्रु

शत्रुः [शद्+त्रुन्]


1. परास्त करने वाला, विनाशक, विजेता
2. दुश्मन, वैरी, प्रतिपक्षी–क्षमा शत्रौ च मित्रे च यतीनामेव भूषणम्–सुभा०
3. राजनीतीक प्रतिद्वन्द्वी, पड़ौस का प्रतिद्वन्द्वी राजा ।
समस्त पद
~उपजापः
दुश्मन की गुपचुप कानाफूसी, शत्रु का विश्वासघाती प्रस्ताव,
~कर्षण, ~दमन, ~निबर्हण
(वि०) शत्रु का दमन करने वाला, शत्रु को जीतने वाला या शत्रु को नष्ट करने वाला,
~घ्नः
'शत्रुओँ को नष्ट करने वाला' सुमित्रा का पुत्र होने के कारण का यमलभ्राता, राम का भाई । इसने ‘लवण’ नामक राक्षसका वध किया, मथुरा को बसाया । सुबाहु और बहुश्रुत नाम के इसके दो पुत्र थे –दे० रघु०१५,
~पक्षः
1. शत्रु का पक्ष या दल
2. प्रतिपक्षी, विरोधी,
~विनाशनः
शिव का विशेषण,
~हत्या
शत्रु की हत्या,
~हन्
(वि०) शत्रु का वध करने वाला ।


शत्रुः [शद्+त्रुन्]


1. दुश्मन, रिपु
2. विजेता, हराने वाला ।
समस्त पद
~निबर्हण
(वि०) शत्रुओं का नाश करने वाला,
~कुलम्
रिपु का घर,
~लाव
(वि०) शत्रुओं को मारने वाला ।

परिशिष्ट



Correction: