संस्कृत-शब्दकोशः

शास्तृ शास्त्रिन्

शास्त्र

शास्त्रम् [शिष्यतेऽनेन–शास्+ष्ट्रन्]


1. आज्ञा, समादेश, नियम, विधि
2. वेदविधि, धर्मशास्त्र की आज्ञा
3. धार्मिक ग्रन्थ, वेद, धर्मगास्त्र, दे० नी० समस्तपद
4. विद्याविभाग, विज्ञान –इति गृह्यतमं शास्त्रम् –भग० १५।२०, शास्त्रेष्वकुण्ठिता बद्धिः–रघु० १।१९; प्रायः समास के अन्त में विषयद्योतक शब्द के पश्चात्, या उस विषय पर समष्टि-अध्ययन का संचित भण्डार वेदान्तशास्त्र, न्यायशास्त्र, तर्कशास्त्र, अलंकार शास्त्र आदि
5. पुस्तक, ग्रन्थ –तन्त्रैः पञ्चभिरेतच्चकार सुमनोहरं शास्त्रम् –पंच० १
6. सिद्धान्त (विप० ‘प्रयोग’ या ‘अभ्यास’)–मालवि० १ ।
समस्त पद
~अतिक्रमः, ~अननुष्ठानम्
वैदिक विधियों उल्लंघन, धार्मिक प्रामाणिकता की अवहेलना,
~अनुष्ठानम्
वेदविधिका पालन या तदनुरूपता,
~अभिज्ञ
(वि०) शास्त्रों में निष्णात,
~अर्थः
1. वेदविधि का अर्थ
2. वैदिक विधि या शास्त्रीय वक्तव्य,
~आचरणम्
वेदविधि का पालन,
~उक्त
(वि०) शास्त्रविधि से विहित, शास्त्रों की आज्ञा, वैध, कानूनी,
~कार, ~कृत्
(पुं०)
1. किसी धर्मशास्त्र का रचयिता
2. ग्रन्थ प्रणेता,
~कोविद
(वि०) शास्त्रों में निष्णात,
~गण्डः
दिखाऊ पाठक, हलका अध्ययन करने वाला विद्यार्थी, पल्लवग्राही,
~चक्षुस्
(नपुं०) व्याकरण (शास्त्रों को समझने के लिए 'आँख'),
~ज्ञ, ~विद्
(वि) शास्त्रों का जानकार,
~ज्ञानम्
धर्मशास्त्र का ज्ञान, वेद की जानकारी,
~तत्त्वम्
शास्त्रों में वर्णित सचाई, वैदिक तत्त्व,
~दर्शिन्
(वि०) धर्मशास्त्रों का ज्ञाता,
~दृष्ट
(वि०) धर्मशास्त्रों में विहित या उक्त,
~दृष्टिः (स्त्री०) शास्त्रीय दृष्टिकोण,
~योनिः
शास्त्रों का स्रोत या उद्गमस्थान,
~विधानम्, ~विधिः
शास्त्रीय विधि, वेदाज्ञा,
~विप्रतिषेधः, ~विरोधः
1. शास्त्रीय विधियों का पारम्परिक विरोध, विधि-विधान की असंगति
2. वेद विधि के विरुद्ध आचरण,
~विमुख
(वि०) अध्ययन से पराङ्मुख –पंच०
~विरुद्ध
(वि०) शास्त्रों के विपरीत, अवैध गैरकानूनी,
~व्युत्पत्तिः
(स्त्री०) धर्मशास्त्रों का अन्तरंग ज्ञान, शास्त्रों में प्रवीणता,
~शिल्पिन्
(पुं०) काश्मीरदेश,
~सिद्ध
(वि०) धर्मशास्त्रों के प्रमाणानुसार स्थापित ।


शास्त्रम् [शास्+ष्ट्रन]


1. आदेश, आज्ञा
2. पावन, शिक्षण, वेद का आदेश
3. ज्ञान का कोई विभाग
4. किसी विषय का सैद्धान्तिक पहलू –इमं मां च शास्त्रे च विमृशतु –माल०१।
समस्त पद
~अन्वित
(वि०) शास्त्रीय नियमों के अनुकूल,
~वक्तृ
(पु० शास्त्रीय पुस्तकों का व्याख्याता,
~वर्जित
(वि सब प्रकार के नियम या विधि से मुक्त,
~वादः
शास्त्र के आधार पर दिया गया तर्क ।

परिशिष्ट



Correction: