शिपिः [शी+क्विप्, शी+पा+क, पृषो० ह्रस्वः इत्वं च]
प्रकाश की एक किरण–(स्त्री०) त्वचा, चमड़ा –(नपुं०) जल –शैत्याच्छयनयोगाच्च शिपिवारि प्रचक्षते –व्यास ।
समस्त पद
~विष्ट
(वि०) (शिपविष्ट, तथा शिविपिष्ट भी लिखा जाता है)
1. किरणों से व्याप्त
2. गंजा, गंजेसिर वाला
3. कोढ़ी
(–ष्टः)
1. विष्णु
2. शिव
3. गंजी खोपड़ी वाला
4. शिश्नाग्रच्छदविहीन
5. कोढ़ी ।