संस्कृत-शब्दकोशः

शुक्त शुक्तिका

शुक्ति

शुक्तिः (स्त्री०) [शुच् + क्तिन्]


1. सीप का खोल –मोती की सीप –
“पात्रविशेषन्यस्तं गुणान्तरं ब्रजति शिल्पमाधातुः ।
जलमिव समुद्रशुक्तौ मुक्ताफलतां पयोदस्य ॥”
–मालवि० १।६, भर्तृ० २।६७, रघु० १३।१७
2. शंख
3. छोटी सीप, पुट्ठा
4. खोपड़ी का एक भाग
5. घोडे की छाती (या गर्दन पर) पर बालों का घूंघर –शि० ५।४, दे० उस पर मल्लि०
6. एक प्रकार का गंधद्रव्य
7. दो कर्ष के समान विशेष तोल ।
समस्त पद
~उद्भवम्, ~जम्
मोती,
~पुटम्, ~पेशी
मोती की सीप का खोल,
~वधूः
मोती का सीप,
~बीजम्
मोती ।



Correction: