संस्कृत-शब्दकोशः

शोठ शोणित

शोण

शोण (वि०) (स्त्री०–‘णा’, –‘णी’) [शोण् + अच्]


1. लाल, गहरा लाल रंग, हल लालका रंग–स्त्यानावनद्धघनशोणितशोणपाणिरुत्तंसयिष्यति कचांस्तव देवि भीमः–वेणी० १।२१, मुद्रा० १।८, कु० १।७
2. लाख के रंग का, लालिमायुक्त भूरा,
~ण:
1. लोहित वर्ण, लाल रंग
2. आग
3. एक प्रकार का लाल रंग का गन्ना, ईख
4. कुम्मैत घोड़ा
5. एक दरिया का नाम जो गोंडवाना से निकलकर पटना के निकट गंगा में गिरती है–प्रत्यग्रहीत् पार्थिववाहिनीं तां भागीरथीं शोण इवोत्तरङ्गः–रघु० ७।३६
6. मंगलग्रह – तु० लोहित,
~णम्
1. रुधिर
2. सिंदूर ।
समस्त पद
~अम्बुः
एक प्रकार का बादल जो प्रलय के समय उठता है,
~अश्मन्(पुं०), ~उपलः
1. लाल पत्थर
2. लाल, एक माणिक्य,
~पद्मम्
लाल रंग का कमल,
~रत्नम्
लाल नामक माणिक्य, पद्मरागमणि ।


शोणः [शोण्+अच्]


लाल ।

परिशिष्ट



Correction: