श्वसनः [श्वसित्यनेन–श्वस्+ल्युट्]
1. हवा, वायु,–श्वसनसुरभिगन्धिः–शि० ११।२१
2. एक राक्षस का नाम जिसे इन्द्र ने मार गिराया था,
~नम्
1. श्वास, सांस लेना, सांस निकालना–श्वसनचलितपल्लवाधरोष्ठे –कि० १०।३४, रत्न० २।४, (यहाँ यह प्रथम अर्थ भी प्रकट करता है), शि० ९।५२
2. आह भरना –कि० २।४५ ।
समस्त पद
~अशनः
साँप,
~ईश्वरः
अर्जुन वृक्ष,
~उत्सुकः
साँप,
~ऊर्मिः
(स्त्री०) हवा का झोंका ।