प्रस्थ (वि०) [प्र+स्था+क]
1. जाने वाला, दर्शन करने वाला, पालन करने वाला –यथा 'वानप्रस्थ' में
2.यात्रा पर जाने वाला
3.फैलाने वाला, विस्तार करने वाला
4. दृढ़, स्थिर,
~स्थः, ~स्थम्
1. समतलभूमि, चौरस मैदान, जैसा कि औषधिप्रस्थ या इंद्रप्रस्थ में
2. पर्वत के शिखर पर समतल या चौरस भूमि, –प्रस्थं हिमाद्रेर्मृगनाभिगन्धि किंचित्क्वणत्किन्नरमध्युवास –कु० १।५४, मेघ० ५८
3. पहाड़ का शिखर या चोटी –शि० ४।११ (यहाँ यह चौथे अर्थ को भी प्रकट करता है)
4. एक विशिष्ट माप जो ३२ पलों के बराबर होता है
5. 'प्रस्थ' के तोल के बराबर कोई वस्तु ।
समस्त पद
~पुष्पः
तुलसी का एक भेद, दोना मरुआ ।