संस्कृत-शब्दकोशः

प्राजन प्राजिक

प्राजापत्य

प्राजापत्य (वि०) [ प्रजापति+यक्]


प्रजापति से संबंध रखने वाला या जो प्रजापति के लिए पुण्यप्रद हो,
~त्यः
हिन्दू धर्मशास्त्र के अनुसार आठ प्रकार के विवाहों में से एक जिसमें लड़की का पिता वर से बिना किसी प्रकार का उपहार लिए केवल इस लिए कन्यादान करता है जिससे वह सानन्द, श्रद्धा और भक्तिपूर्वक साथ २ रहकर दाम्पत्य जीवन बिताएँ –सहोभौ चरतां धर्ममिति वाचानुभाष्य च, कन्याप्रदानमभ्यर्च्य प्राजापत्यो विधि: स्मृत: –मनु० ३।३०, या,
“इत्युक्त्वाचरतां धर्म सह या दीयतेऽर्थिने ।
स कायः (अर्थात् –प्राजापत्यः) पावयेत्तज्जः षट् षड़् वंश्यान्सहात्मना ॥”
–याज्ञ० १।६०
2. गंगा और यमुना का संगम, प्रयाग,
~त्यम्
1. एक प्रकार का यज्ञ जो पुत्रहीन पिता अपनी लड़की के पुत्र को अपना उत्तराधिकारी नियत करने से पूर्व करता है
2. सर्जनात्मक ऊर्जा या शक्ति,
~त्या
संन्यासी बनने से सारी संपत्ति को दान कर देना ।



Correction: