प्रायः [प्र+अय्+घञ्]
1. अपगमन, बिदायगी, जीवन से प्रयाण
2. आमरण अनशन, व्रत रखना, किसी इष्टसिद्धि के लिए खाना पीना छोड़ कर धरना देना, (प्रायः 'आस्' 'उपविश' आदि शब्दों के साथ, दे० नी० प्रायोपवेशन
3. बड़े से बड़ा भोग, अधिकांश अवस्था
4. अधिकता, बहुतायत, प्रचुरता
5. जीवन की एक दशा, विशे० (समास के अन्त में लग कर 'प्राय' का अनुवाद निम्नांकित होता है
(क) अधिकांश में, बहुधा, अधिकतर, लगभग, तकरीबन, –
पतनप्रायौ
गिरने वाले,
मृतप्रायः
लगभग मरा हुआ, मरने से जरा कम, तकरीबन मरा हुआ या
(ख) से युक्त, समृद्ध, भरा हुआ, अत्यधिक, प्रचुर – कष्टप्रायं शरीरम् – उत्तर १, शालीप्रायो देशः –पंच० ३, कमलमोदप्राया वनानिलाः –उत्तर० ३।२४, सुगन्ध से भरा हुआ या
(ग) के समान, मिलता–जुलता–वर्षशतप्रायं दिनम्, अमृतप्रायं वचनम् आदि ।
समस्त पद
~उपगमनम्, ~उपवेशः, ~उपवेशनम्, ~उपवेशनिका
बिना खाये पीये धरना देना और इस प्रकार मरने की तैयारी करना, आमरण अनशन–मया प्रायोपवेशनं कृतं विद्धि – पंच० ४, प्रायोपवेशनमतिर्नृपतिर्बभूव– रघु० ८।९४, प्रायोपवेशसदृशं व्रतमास्थितस्य–वेणी० ३।१९,
~उपेत
(वि०) बिना खाये रहकर मृत्यु की बाट जोहने वाला,–
उपविष्ट
(वि०) आमरण अनशन करने वाला,
~दर्शनम्
सामान्य घटनातत्त्व ।