बद्ध (भू० क० कृ०) [बन्ध्+क्त]
1. बाँधा हुआ, बंधा हुआ, कसा हुआ
2. शृंखलित, बेडियों से जकड़ा हुआ
3. बंदी, पकड़ा हुआ
4. अवरुद्ध, कारावासित
5, कमर कसे हुए
6. संयत, दबाया हुआ, रोका हुआ
7.निर्मित, बनाया हुआ
8. प्यार किया गया, रिझाया गया
9. मिलाया गया, संहित
10. पक्का जमाया गया, दृढं ।
समस्त पद
~अङ्गुलित्र, ~अङ्गुलित्राण
(वि०) दस्ताना पहने हुए,
~अञ्जलि
(वि०) हाथ जोड़े हुए, आदर या सम्मान प्रदर्शित करने के लिए नम्रता पूर्वक दोनों हाथ जोड़ कर नमस्कार करते हुए,
~अनुराग
(वि०) स्नेह में बंधा हुआ, प्रेम के कारण अनुरक्त, प्रेमबंधन में जकड़ा हुआ,
~अनुशय
(वि०) पश्चात्ताप करने वाला,
~आशङ्क
(वि०) जिसकी आशंकाएं बढ़ गई हैं, शङ्काकुल,
~उत्सव
(वि०) उत्सव या त्यौहार मनाते हुए,
~उद्यम
(वि०) मिलकर प्रयत्न करनेवाले,
~कक्ष, ~कक्ष्य
(वि०) दे० 'बद्धपरिकर
~कोप, ~मन्यु, ~रोष
(वि०)1. क्रोध अनुभव करते हुए, क्रोष या रोष की भावना रखते हुए
2. अपने क्रोध का दमन करने वाला,
~चित्त, ~मनस्
(वि०) मन को किसी ओर जमाये हुए, मन को किसी ओर दृढ़तापूर्वक लगाने वाला,
~जिह्व
(वि०) जिसकी जिह्वा कील दी गई है,
~दृष्टि, ~नेत्र, ~लोचन
(वि०) आंख को एक ओर जमा कर ताकने वाला, टकटकी लगाकर देखने वाला,
~धार
(वि०) लगातार अविच्छिन्न रूप से बहने वाला,
~नेपथ्य
(वि०) नाटकीय वेशभूषा धारण किये हुए,
~परिकर
(वि०) कमर बांधे हुए, कमर कसे हुए, तैयार, सज्जित,
~प्रतिज्ञ
(वि०)
1. जिसने कोई व्रत या प्रतिज्ञा की है
2. दृढ़ संकल्प वाला,
~भाव
(वि०) स्नेहशील, दिल लगाये हुए, मुग्ध (अधि० के साथ)– दृढं त्वयि बद्धभावोर्वशी–विक्रम० २,
~मुष्टि
(वि०)
1. मुट्ठी बांधे हुए
2. मुट्ठी भींचे हुए, कंजूस,
~मूल
(वि०) जिसकी जड़ गहराई तक गई हो, जड़ पकड़े हुए –बद्धमूलस्य मूलं हि महद्वैरतरोः स्त्रियः–शि० २।२८,
~मौन
(वि०) जीभ थामे हुए, मौन रहने वाला, चुप –अदृश्यत त्वच्चरणारविन्दविश्लेषदुःखादिव बद्धमौनम्–रघु० १३।२३,
~राग
(वि०) आसक्त, मुग्ध, अनुरक्त–पंच० १।१२३,
~वसति
(वि०) अपना वास स्थान स्थिर करने वाला,
~वाच्
(व०) जिह्वा रोके हुए, चुप रहने वाला,
~वेपथु
(वि०) कंपकंपी से ग्रस्त,
~वैर
(वि०) जिसको किसी से घोर घृणा हो गई हो या पक्की शत्रुता हो गई हो,
~शिख
(वि०)
1. जिसने अपनी चोटी बांध ली है, (चोटी में गाँठ दे ली है)
2. जो अभी बच्चा है, बालक,
~स्नेह
(वि०) अनुराग करने वाला, स्नेहशील ।
बद्ध (वि०) [बन्ध्+क्त]
1. परिरक्षित
2. बन्धा हुआ,
3 शृंखलित
4. प्रतिबद्ध
5. संहित
6. दृढ़
7. जड़ा हुआ
8. रचित
9. संकुचित ।
समस्त पद
~अवस्थिति
(वि०) सतत, अनवरत,
~आदर
(वि०) व्यसनग्रस्त–बद्धादरोऽपि परदारपरिग्रहे त्वम् रा० च० ५,
~मण्डल
(वि०) वर्तुलाकार, मंडली में अवस्थित,
~मूत्र
(वि०) जिसने मूत्र रोक लिया है ।
परिशिष्ट