बन्धुः [बन्ध्+उ]
1. रिस्तेदार, बंधु, बांधव, संबंधी–यत्र द्रुमा अपि मृगा अपि बन्धवो मे – उत्तर० ३।८, मातृबन्धुनिवासनम् –रघु० १२।१२, श० ६।२२, भग० ६।९
2. किसी प्रकार के संबंध से बंधा हुआ, भाई, –‘प्रवासबन्धुः’ सह यात्री, ‘धर्म बन्धुः’ आध्यात्मिक भ्राता –श० ४।९
3. (विधि में) सजातीय बंधुजन, अपना निजी सगोत्र बंधु (बंधु तीन प्रकार के हैं :–आत्म°, पितृ° तथा मातृ°)
4. मित्र (जैसा कि नीचे 'बंधुकृत्य' में) प्रायः समास के अन्त में–मकरन्दगन्धबन्धो–मा० १।३६, 'गंध का मित्र अर्थात् सुवासित' ९।१३
5. पति–वैदेहिबंधोर्हृदयं विदद्रे –रघु० १४।३३
6. पिता
7. माता
8. भ्राता
9 बंधिजीव नाम का वृक्ष
10. वह व्यक्ति जिसका किसी जाति या व्यवसाय से नाममात्र का संबंध हो, अर्थात् जो जाति में जन्म लेकर अपनी उस जाति के कर्तव्यों का पालन न करता हो (प्रायः तिरस्कारसूचक शब्द) स्वमेव ब्रह्मबन्धुनोद्भिन्नो दुर्गप्रयोग:–मालवि० ४, तु० क्षत्रबंधु ।
समस्त पद
~कृत्यम्
1. सगोत्रबंधु का कर्तव्य–त्वयि तु परिसमाप्तं बन्धुकृत्यं प्रजानाम् –श० ५।८
2. मैत्रीपूर्ण कार्य या सेवा – कच्चित्सौम्य व्यवसितमिदं बन्धुकृत्यं त्वया मे–मेघ० ११४,
~जनः
1. रिस्तेदार, भाई–बंधु
2. बंधुवर्ग, स्वजन,
~जीवः, ~जीवकः
वृक्ष का नाम–बन्धुजीवमधुराधरपल्लवमुल्लसितस्मितशोभम् –गीत० २, रघ० ११।२५,
~दत्तम्
एक प्रकार का स्त्रीधन या स्त्री की संपत्ति, विवाह के अवसर पर कन्या के संबन्धियों द्वारा कन्या को दिया गया धन–याज्ञ० २।१४४,
~प्रीतिः
( स्त्री० )
1. रिस्तेदार का प्रेम–बन्धुप्रीत्या–मेघ० ४९
2. मित्र के लिए प्रेम,
~भावः
1. मित्रता
2. रिश्तेदारी
~वर्गः
भाई-बन्धु, स्वजन,
~हीन
(वि०) बंधुबांधवों या मित्रों से रहित ।
बन्धुः [बन्ध्+उ]
1. रिस्तेदार, सम्बन्धी
2. एक दूसरे से सम्बद्ध, भाई
3. मित्र
4. नियंत्रक, शासक
5. ज्योतिष की दृष्टि से तीसरा घर ।
समस्त पद
~दायादः
रिश्तेदार, उत्तराधिकारी,
~प्रिय
(वि०) सम्बन्धियों का प्यारा ।
परिशिष्ट