संस्कृत-शब्दकोशः

भरण्यु भरतशास्त्र

भरत

भरतः [भरं तनोति–तन्+ड]


1. शकुन्तला और दुष्यन्त का पुत्र जो चक्रवर्ती राजा था । इसीके नाम पर इस देश का नाम भारतवर्ष है । यह कौरव और पांडवों का दूरवर्ती पूर्वपुरुष था
2. दशरथ की सबसे छोटी पत्नी कैकेयी का बेटा, राम का एक भाई, यह बड़ा धर्मात्मा और पुण्यशील व्यक्ति था, राम के प्रति इसकी इतनी अगाध भक्ति थी कि जब कैकेयी की गर्हित मांग के अनुसार राम वन में जाने को तैयार हुए तो भरत को यह जानकर अत्यन्त दुःख हुआ कि उसकी अपनी माता ने ही राम को निर्वासित किया फलतः उसने अपनी प्रभुसत्ता को अस्वीकार कर राम के नाम (राम की खड़ाउओं को लाकर उनको राज्यप्रतिनिधि के रूप में सिंहासन पर रखकर) से तब तक राज्य प्रशासन किया जबतक कि चौदहवर्ष का निर्वासन समाप्त करके राम वापिस अयोध्या नहीं आये
3. एक प्राचीन मुनि का नाम जो नाट्यकला तथा संगीतविद्या के प्रवर्तक माने जाते हैं
4. अभिनेता रगमंच पर अभिनय करने वाला पात्र –तत्किमित्युदासते भरता:–मा० १।५
5. भाड़े का सैनिक, केवल धन के लिए काम करने वाला नौकर
6. जंगली, पहाड़ी
7. अग्नि का विशेषण ।
समस्त पद
~अग्रजः
'भरत का ज्येष्ठ भ्राता', राम का विशेषण–रघु० १४।७३,
~खण्डम्
भारत के एक भाग का नामान्तर,
~ज्ञ
(वि०) भरतशास्त्र या नाट्यशास्त्र का ज्ञाता,
~पुत्रकः
अभिनेता
~वर्षः
भरत का देश अर्थात भारत,
~वाक्यम्
नाटक के अन्त में दिया गया श्लोक, एक प्रकार की नान्दी (नाट्यशास्त्र के प्रवर्तक भरत मुनि के सम्मानार्थ कहा गया)–तथापीदमस्तु भरतवाक्यम् (प्रत्येक नाटक में उपलब्ध) ।



Correction: