संस्कृत-शब्दकोशः

भाल्लूक भावक

भाव

भावः [भू भावे घञ्]


1. होना, सत्ता, अस्तित्व–नासतो विद्यते भावः–भग० २।१६
2: होना, घटित होना, घटना
3. स्थिति, अवस्था, होने की अवस्था–लताभावेन परिणतमस्या रूपम्–विक्रम० ४; कातरभावः, विवर्णभावः आदि
4. रीति, ढंग
5. दर्जा, स्थिति, पद, हैसियत–देवीभावं गमिता–काव्य० १०, इसी प्रकार प्रेष्यभावम्, किंकरभावम्
6.
(क) यथार्थ दशा या स्थिति, यथार्थता, वास्तविकता–भग० १०।८
(ख) निष्कपटता, भक्ति–त्वयि मे भावनिबन्धना रतिः –रघु० ८।५२, २।२६
7. सहज गुण, चित्तवृत्ति, प्रकृति, स्वभाव–उत्तर० ६।१४
8. झुकाव या मनोवृत्ति, भावना, विचार, मत, कल्पना–पंच० ३।४३, मनु० ८।२५ ४।६५
9. भावना, संवेग, रस या मनोभाव–एको भावः–पंच० ३।६६, कु० ६।९५, (नाट्य विज्ञान या काव्यरचना में भाव बहुधा दो प्रकार के होते हैं प्रधान या स्थायीभाव, तथा गौण या व्यभिचारिभाव । स्थायिभाव गिनती में आठ या नौ हैं, तदनुसार अपने २ स्थायिभाव से युक्त रस भी आठ या नौ हैं । व्यभिचारिभाव गिनती में तेंतीस या चौंतीस हैं तथा स्थायिभावों का विकास करने एवं संवर्धन करने में सहायक होते हैं, इनके कुछ भेदों की परिभाषा तथा गिनती के लिए–रस० का प्रथम आनन या काव्य० का चौथा समुल्लास देखो)
10. प्रेम, स्नेह, अनुराग–द्वन्द्वानि भावं क्रियया विवव्रुः–कु० ३।३५, रघु० ६।३६
11. अभिप्राय, प्रयोजन, सारांश, आशय; इति भावः (प्रायः भाष्यकारों द्वारा प्रयुक्त)
12. अर्थ, आशय, तात्पर्य, व्यंजना मा० १।२५
13. प्रस्ताव, संकल्प
14. हृदय, आत्मा, मन–तयोर्विवृतभावत्वात्–मा० १।१२, भग० १८।१६
15. विद्यमान पदार्थ, वस्तु, चीज, तत्त्वार्थ,–जगति जयिनस्ते ते भावा नवेन्दुकलादयः–मा० १।१७, ३६, रघु० ३।४१, उत्तर० ३।३२
16. प्राणी, जीवधारी जन्तु
17. भावमय मनन, चिन्तन (=भावना)
18. आचरण, गतिविधि, हावभाव
19. प्रीति द्योतक हावभाव या रस की अभिव्यक्ति, प्रेम संकेत–श० २।१
20. जन्म,
21. संसार, विश्व
22. गर्भाशय
23. इच्छाशक्ति
24. अतिमानव शक्ति
25. उपदेश, अनुदेश
26. (नाटकों में) विद्वान् और सम्माननीय व्यक्ति, योग्य पुरुष (संबोधनशब्द)–भाव अयमस्मि–विक्रम० १, तां खलु भावेन तथैव सर्वे वर्ग्याः पाटिता:–मा० १
27. (व्या० में) भाववाचक संज्ञा का आशय, भावात्मक विचार –भावे क्तः
28. भाववाच्य
29. (ज्योतिः–में) जन्मकुंडली के स्थान
30. नक्षत्र ।
समस्त पद
~अनुग
(वि०) स्वाभाविक,
(–गा)
छाया,
~अन्तरम्
भिन्न स्थिति
~अर्थः
1. स्पष्ट अर्थ या ध्वनि (किसी शब्द या पदोच्चय की)
2. विषय-सामग्री,
~आकूतम्
मन के (गुप्त) विचार–अमरु ४,
~आत्मक
(वि०) वास्तविक, यथार्थ,
~आभासः
भावना का अनुकरण, बनावटी या मिथ्या संवेग,
~आलीना
छाया,
~एकरस
(वि०) केवल (निष्कपट) प्रेम के रस से प्रभावित–कु० ५।८२,
~गम्भीरम्
(अव्य०)
1. हृदय से, हृदयतल से
2. गंभीरता के साथ, संजीदगी से,
~गम्य
(वि०) मन से जाना हुआ–मेघ० ८५,
~ग्राहिन्
(वि०)
1. आशय को समझने वाला
2. मनोभाव की कदर करने वाला,
~जः
कामदेव,
~ज्ञ, ~विद्
(वि०) हृदय को जानने वाला,
~दर्शिन्
(वि०) दे० 'भालदर्शिन्',
~बन्धन
(वि०) हृदय को मुग्ध करने वाला या बांधने वाला, हृदयों की कड़ी को जोड़ने वाला–रघु० ३।२४,
~बोधक
(वि०) किसी भी भावना को प्रकट करने वाला,
~मिश्रः
योग्य व्यक्ति, सज्जन पुरुष (नाटकों में प्रयुक्त),
~रूप
(वि०) वास्तविक, यथार्थ,.
~वचनम्
भावात्मक विचार को प्रकट करने वाला, क्रिया की भावाशयता को वहन करने वाला,
~वाचकम्
भाववाचक संज्ञा,
~शबलत्वम्
नाना प्रकार के संवेगों और भावों का मिश्रण (भावानां बाध्यबाधकभावमापन्नानामुदासीनानां वा व्यामिश्रणम्–रस० तद्गत उदाहरण दे०),
~शून्य
(वि०) यथार्थ प्रेम से रहित,
~सन्धिः
दो संवेगों का मेल या सह–अस्तित्व–(भावसन्धिरन्योन्यानभिभूतयोरन्योन्याभिभावनयोग्ययोः सामानाधिकरण्यम्–रस० दे० तद्गत उदाहरण),
~समाहित
(वि०) भावमनस्क, भक्त,
~सर्गः
मानसिक सृष्टि अर्थात् मानव की मनश्शक्तियों की सृष्टि और उनका प्रभाव (विप० भौतिक सर्ग या भौतिक सृष्टि),
~स्थ
(वि०) आसक्त, अनुरक्त, कु० ५।५८,
~स्थिर
(वि०) मन में दृढ़तापूर्वक जमा हुआ–श० ५।२,
~स्निग्ध
(वि०) स्नेहसिक्त, सत्यनिष्ठा पूर्वक आसक्त–पंच० १।२८५ ।


भावः [भू+घञ्]


1. सत्ता, अस्तित्व
2. कल्याण .–भावमिच्छति सर्वस्य–महा० ५।३६।१६
3. प्ररक्षणद्रोणस्याभाभावे तु–महा० ७।२५।६४
4. भाग्य
5. वासना, अतीत संकल्पनाओं की सुध
6. छः अवस्था अस्ति, वर्धते, विपरिणमति आदि ।
समस्त पद
~कर्तृकः
भाववाचक क्रिया,
~गतिः
(स्त्री०) मानवी भावनाओं को प्रकट करने की शक्ति–भावगतिराकृतीनाम् – प्रतिमा० ३,
~चेष्टितम्
प्रेमद्योतक संकेत या चेष्टाएँ,
~निर्वृत्तिः
भौतिक सृष्टि सां का० ५२,
~नेरिः
एक प्रकार का नाच,
~शबलत्वम्
नाना प्रकार की भावनाओं का मिश्रण ।

परिशिष्ट



Correction: