भावन (वि०) (स्त्री० –‘नी’) [भू+णिच् + ल्युट्]
उत्पादक–दे० ऊ. भावक,
~न:
1. निमित्तकारण
2. सृष्टिकर्ता–मा० ९।४
3. शिव का विशेषण
~नम्, ~ना
1. पैदा करना, प्रकट करना
2. किसी के हितों को अनुप्राणित करना
3. संप्रत्यय, कल्पना, उत्प्रेक्षा, विचार, धारणा–मधुरिपुरहमिति भावनशीला–गीत० ६. या भावनया त्वयि लीना–४, पंच० ३।१६२
4. भक्ति भावना, निष्ठा – पंच० ५।१०५
5. मनन, अनुध्यान, भावात्मक चिंतन
6. कल्पना, प्राक्–कल्पना
7. निरीक्षण, गवेषणा
8. निश्चयन, निर्धारण–याज्ञ० २।१४९
9. याद करना, प्रत्यास्मरण
10. प्रत्यक्ष ज्ञान, संज्ञान
11. (तर्क० में) प्रत्यक्ष ज्ञान से उत्पन्न स्मृति का कारण–दे०, तर्क में 'भावना' और 'स्मृति'
12. प्रमाण प्रदर्शन, युक्ति
13. सिक्त करना. सराबोर करना, किसी सूखे चूर्ण को रस से भिगोना
14. सुवासित करना, फूलों और सुगंधित द्रव्यों से सजाना ।
भावन (वि०) [प्र+भू+णिच्+ल्युट्]
1. प्रमुख, प्रभावशाली
2. सृजनात्मक शक्ति,
3. मूल
4. खोलने वाला . तदस्त्रं तस्य वीरस्य स्वर्गमार्गप्रभावनम् –रा० ४।१७।८ ।
परिशिष्ट