संस्कृत-शब्दकोशः

मण्डरी मण्डलक

मण्डल

मण्डल (वि०) [मण्ड् + कलच्]


गोल, वृत्ताकार,
~लः
1. सैनिकों का गोलाकार क्रमव्यवस्थापन
2. कुत्ता
3. एक प्रकार का साँप,
~लम्
1. गोलाकार पिण्ड, गोलक, चक्र, गोलाकार वस्तु, परिधि, कोई भी गोल वस्तु–करालफणमण्डलम्–रघु० १२।९८, आदर्श मण्डलनिभानि समुल्लसन्ति–कि० ५।४१, स्फुरत्प्रभामण्डल, चापमण्डल, मुखमण्डल, स्तनमण्डल आदि
2.(जादूगर द्वारा खींची हुई) गोलाकार रेखा – मुद्रा० २।१
3. बिंब, विशेषतः चन्द्र या सूर्य का बिंब,–अपर्वणि ग्रहकलुषेन्दुमण्डला (विभावरी)–मालवि० ४।१५, दिनमणिमण्डनमण्डपभयखण्डन ए–गीत०
4. परिवेश, सूर्य–चन्द्र के इर्द गिर्द पड़ने वाला घेरा
5. ग्रहपथ या ग्रहकक्ष
6. समदाय, समूह, संग्रह, संघात,टोली, वृन्द–एवं मिलितेन कुमारमण्डलेन–दश०, अखिलं चारिमण्डलम्–रघु० ४।४
7. समाज, सम्मेलन
8. बड़ा वृत्त
9. दृश्य क्षितिज
10 जिला या प्रान्त
11 पड़ौस का जिला या प्रदेश
12. (राजनीति में) किसी राजा के निकट और दूरवर्ती पड़ौसियों का गुट्ट –उपगतोऽपि मण्डलनाभिताम्–रघु० ९।१५ (मल्लि० द्वारा उद्धृत कामन्दक के अनुसार राजा के निकट और दूरवर्ती पड़ौसियों के गुट्ट में बारह राजा सम्मिलित हैं । एक तो केन्द्रीय राजा या विजिगीषु, पाँच अग्रवर्ती राज्यों के राजा, चार पश्चवर्ती राज्यों के राजा, एक मध्यम या अन्तर्वर्ती राजा तथा एक उदासीन अथवा तटस्थ राजा । अग्रवर्ती और पश्चवर्ती राजाओं की विशेष संज्ञाएं हैं–दे० तद्गत मल्लि० तु० शि० २।८१ भी तथा इसके ऊपर मल्लि०। कुछ अन्य विद्वानों के अनुसार ऐसे राजाओं का संख्या, चार, छः, आठ, बारह या इससे भी अधिक है–दे० याज्ञ० १।३४५ पर मिता० और दूसरे विद्वानों के अनुसार गुट्ट में केवल तीन ही राजा होते हैं–प्राकृतारि या स्वाभाविक शत्रु (बगलवाले देश का प्रभु), प्राकृत मित्र या स्वाभाविक दोस्त (केन्द्रीय राजा से मिले हए दूसरे अन्य राज्यों के बाद जिसका राज्य हो) और प्राकृतोदासीन या स्वाभाविक तटस्थ (जिसका राज्य स्वाभाविक मित्रराष्ट्र से भी परे हो) ।
13. बन्दूक का निशाना लगाते समय विशेष पैतरा
14. दिव्य विभूतियों का आवाहन करने के लिए एक प्रकार का गुप्त रेखाचित्र या तंत्र,
15. ऋग्वेद का एक खण्ड (समस्त ऋग्वेद दस मण्डलों या आठ अष्टकों में विभक्त है)
16. एक प्रकार का कोढ़ जिसमें गोल चकत्ते पड़ जाते हैं
17. एक प्रकार का गन्धद्रव्य,
~ली
वृत्त, समूह, संघात (‘मण्डलीकृ’ कुंडलाकार या वृत्ताकार बनाना, लपेटना, ‘मण्डलीभू’ वृत्त बनाना)
समस्त पद
~अग्रः
झुकी हुई या टेढी तलवार, खड्ग,
~अधिपः, ~अधीशः, ~ईशः, ~ईश्वरः
1. किसी ज़िले या प्रान्त का राज्यपाल या शासक
2. राजा, प्रभु,
~आवृत्तिः
(स्त्री०) गोलाकार गति–उत्तर० ३।१९,
~कार्मुक
(वि०) गोलाकार धनुष को धारण करने वाला,
~नृत्यम्
मंडलाकार घूमते हुए नाचना, गोलाकार नाच,
~न्यासः
वृत्त का वर्णन करना,
~पुच्छकः
एक प्रकार का कीड़ा,
~वटः
गोलाकार रूप में बड़ का वृक्ष,
~वर्तिन्
(पुं०) एक छोटे प्रान्त का शासक,
~वर्षः
राजा के समस्त प्रदेश में बारिश का होना, देशव्यापी वर्षा ।


मण्डलम् [मण्ड्+कलच्]


1. गोलाकार वस्तु, पहिया, अंगूठी, परिधि
2. सूर्य परिवेश, चन्द्र परिवेश
3. समुदाय संग्रह, सेना
4. समाज
5. वर्तुलाकार गति
6. द्यूत पट्ट ।
समस्त पद
~आसन
(वि०) वृत्त में बैठा हुआ,
~कविः
कठ कवि, तुक्कड़ कवि,
~नाभिः
वृत्त का केन्द्र,
~माडः
मंडवा, प्रशाला,
~वाटः
उद्यान ।

परिशिष्ट



Correction: