संस्कृत-शब्दकोशः

मन्तृ मन्त्रण

मन्त्र

मन्त्रः [ मन्त्र्+अच्]


1. (किसी भी देवता को संबोधित) वैदिक सूक्त या प्रार्थनापरक वेद मंत्र, (वेद का पाठ तीन प्रकार का है–यदि छन्दोबद्ध और उच्चस्वर से बोला जाने वाला है तो ‘ऋक्’ है, यदि गद्यमय और मन्दस्वर से बोला जाने वाला है तो ‘यजुस्’ है, और यदि छन्दोबद्धता के साथ गेयता है तो ‘सामन्’ है)
2. वेद का संहिता पाठ (ब्राह्मण भाग को छोड़कर)
3.मोहन, वशीकरण तथा आवाहन के मंत्र,–न हि जीवन्ति जना मनागमन्त्रा:–भामि० १।१११, अचिन्त्यो हि मणिमंत्रौषधीनां प्रभाव: – रत्न० २, रघु० २।३२, ५।५७
4. (प्रार्थना परक) यजुस् जो किसी देवता को उद्दिष्ट करके बोला गया हो –'ओं नमः शिवाय' आदि
5. गुप्तवार्ता, मंत्रणा, परामर्श, उपदेश, संकल्प, योजना –तस्य संवृतमन्त्रस्य – रघु० १।२०, १७।२०, पंच० २।१८२, मनु० ७।१८
6. गुप्त योजना या मंत्रणा, रहस्य ।
समस्त पद
~आराधनम्
मोहन परक या आवाहन के मंत्रों से सिद्धि की चेष्टा –मन्त्राराधनतत्परेण मनसा नीता: श्मशाने निशाः –भर्तृ० ३।४,
~उदकम्, ~जलम्, ~तोयम्, ~वारि
मंत्रों द्वारा अभिमंत्रित जल, मंत्र पढ़कर पवित्र किया हुआ पानी,
~उपष्टम्भः
परामर्श द्वारा समर्थन करना,
~करणम्
1. वेदपाठ
2. सस्वर वेदपाठ करना,
~कारः
वैदिक सूक्तों का कर्ता,
~कालः
मंत्रणा या परामर्श का समय,
~कुशल
(वि०) परामर्श देने में चतुर,
~कृत्
(पुं०) वैदिक सूक्तों का प्रणेता या रचयिता –रघु० ५।४, १।६१, १५।३१
2. वेद पाठी
3. सलाहकार, परामर्शदाता
4. राजदूत,
~गण्डकः
ज्ञान, विशान,
~गुप्तिः
(स्त्री०) गुप्त सलाह,
~गूढः
गुप्तचर, गुप्तदूत या अभिकर्ता,
~जिह्वः
अग्नि–शि० २।१०७,
~ज्ञः
1. सलाहकार, परामर्शदाता
2. विद्वान् ब्राह्मण
3. गुप्तचर,
~दः, ~दातृ
(पुं०) आध्यात्मिक गुरु या आचार्य,
~दर्शिन्
(पुं०)
1. वैदिक सूक्तों का द्रष्टा
2. वेदों में निष्णात ब्राह्मण,
~दीधितिः
अग्नि,
~दृश्
(पुं०)
1. वैदिक सूक्तों का द्रष्टा, ऋषि
2. परामर्शदाता, सलाहकार,
~देवता
मन्त्र द्वारा आहूत देवता.
~धरः
सलाहकार,
~निर्णय:
मंत्रणा के पश्चात् अन्तिम निर्णय,
~पूत
(वि०) मंत्रों द्वारा पवित्र किया हुआ.
~प्रयोगः
मंत्रों का प्रयोग
~बी(वी)जम्
मंत्र का प्रथमाक्षर,
~भेदः
गुप्त परामर्श का प्रकट कर देना, भेद खोल देना,
~मूर्तिः
शिव का विशेषण,
~मूलम्
जादू,
~यन्त्रम्
जादू के संकेत से युक्त एक रहस्यमूलक रेखाचित्र, ताबीज
~योगः
1. मंत्रों का प्रयोग
2. जादू,
~वर्जम्
(अव्य०) बिना मंत्र बोले,
~विद्
दे० ऊ० 'मंत्रज्ञ
~विद्या
मंत्रविज्ञान, जादू,
~संस्कारः
वेदपाठ से युक्त कोई संस्कार या अनुष्ठान,
~संहिता
वेदों के समस्तसूक्तों का संग्रह,
~साधकः
जादूगर, बाजीगर
~साधनम्
1. जादू द्वारा वश में करना, या कार्य सिद्धि
2. मोहनमंत्र, आवाहनमंत्र,
~साध्य
(वि०) जादू के मंत्रों से वशीकरण या कार्यसिद्धि के योग्य
2. मंत्रणा द्वारा प्राप्य,
~सिद्धिः
(स्त्री०)
1. किसी मंत्र की क्रियाशीलता, या सम्पन्नता
2. मंत्रज्ञान प्राप्त होने वाली शक्ति,
~स्पृश्
(वि०) मन्त्रों द्वारा किसी सिद्धि को प्राप्त करने वाला,
~हीन
(वि०) वेदमंत्रों से रहित अथवा विरुद्ध ।


मन्त्रः [मन्त्र्+अच्]


1. विष्णु का नाम, शिव का नाम
2. जन्मकुंडली में पांचवाँ घर
3. वैदिक सूक्त
4. वेद का वह अंश जिसमें संहिता सम्मिलित है
5. प्रार्थना
6. गुप्त योजना
7. नय, नीति ।
समस्त पद
~कर्कश
(वि०.) दृढ़नीति का समर्थक,
~जागरः
रात के जागरण के अवसर पर मन्त्रों का सस्वर पाठ,
~रक्षा
किसी नीति, विचार या रहस्य को गुप्त रखना,
~संवरणम्
किसी रहस्य, मन्त्रणा या नीति को गुप्त रखना,
~स्नानम्
स्नान करने के स्थान पर 'अघमर्षण मन्त्रों का सस्वर पाठ करना ।

परिशिष्ट



Correction: