मन्दर (वि०) [मन्द्+अर]
1. धीमा, विलम्बकारी, सुस्त
2. मोटा, सघन, दृढ़
3. विस्तृत, स्थूल,
~रः
1.एक पहाड़ का नाम (इसको समुद्रमंथन के समय देवासुरों ने मथानी–रई का डंडा–बनाया था, और तब सुधा का मंथन किया था)–पृषतैर्मन्दरोद्भूतैः क्षीरोर्मय इवाच्युतम्–रघु० ४।२७, अभिनवजलधरसुन्दर धृतमन्दर ए–गीत० १ शोभैव मन्दरक्षुब्धक्षुभितांभोधिवर्णना–शि० २।१०७, कि० ५।८०
2. मोतियों (आठ या सोलह लड़ियों का) का हार
3. स्वर्ग
4. दर्पण
5. इन्द्र के नन्दनकानन में स्थित पाँच वृक्षों में से एक–मन्दार वृक्ष, दे० मंदार ।
समस्त पद
~आवासा, ~वासिनी
दुर्गा का विशेषण ।