संस्कृत-शब्दकोशः

माल्य माल्ल

माल्यवत्

माल्यवत् (वि०) माला धारण किए हुए, हारों से सुशो भित (पुं०)
1. एक पर्वत या पर्वतशृंखला का नाम –उत्तर० १।३३. रघु० १३।२६
2. सुकेतु का पुत्र एक राक्षस (माल्यवान् रावण का मामा और मंत्री था, उसकी बहुत सी योजनाओं में वह सहायता देता था, अपने पूर्वकाल में घोर तपस्या द्वारा उसने ब्रह्मा को प्रसन्न किया । इसके फलस्वरूप उसके लंकाद्वीप की सृष्टि की गई । कुछ वर्षों वह अपने भाइयों समेत वहाँ रहा, परन्तु बाद में उसने लंका को छोड़ दिया । कुबेर ने फिर लंका पर अपना अधिकार कर लिया । उसके पश्चात् फिर जब रावण ने कुबेर को निर्वासित कर दिया तो माल्यवान् फिर अपने बंधु–बांधवों समेत वहाँ आ गया और बरसों रावण के साथ रहा) ।



Correction: