संस्कृत-शब्दकोशः

मीमांसन मीर

मीमांसा

मीमांसा गहन विचार, पूछताछ, परीक्षण, अनुसंधान,–रसगङ्गाधरनाम्नीं करोति कुतुकेन काव्यमीमांसाम् –रस०, इसी प्रकार दत्तक° अलंकार° आदि
2. भारत के छः मुख्य दर्शनशास्त्रों में से एक । (मूल रूप से यह दो भागों में विभक्त है, –जैमिनि द्वारा प्रवर्तित पूर्वमीमांसा, और बादरायण के नाम से विख्यात उत्तरमीमांसा या ब्रह्ममीमांसा ।परन्तु इन दोनों दर्शनों में समानता की कोई बात नहीं है ।पूर्वमीमांसा तो मुख्यत: वेद के कर्मकाण्डपरक मंत्रों की सही व्याख्या तथा वेद के मूलपाठ के संदिग्ध अंशों का निर्णय करता है ।उत्तर मीमांसा मुख्यतः ब्रह्म अर्थात् परमात्मा की स्थिति के विषय में बिचार करता है ।अतः पूर्वमीमांसा को केवल 'मीमांसा' के नाम से तथा उत्तरमीमांसा को 'वेदान्त' के नाम से पुकारते हैं ।उत्तरमीमांसा में जैमिनी के दर्शनशास्त्र की उत्तरार्धता की कोई बात नहीं है, इसी लिए उसको अब एक पृथक् दर्शन माना जाता है),–मीमांसाकृतमुन्ममाथ सहसा हस्ती मुनिं जैमिनिम्–पंच० २।३३ ।



Correction: