मूलम् [मूल्+क]
1. जड़ (आलं० से भी)–तरुमूलानि गृहीभवन्ति तेषाम्–श० ७।२०, या, शाखिनो धौतमूलाः १।२०, ‘मूलंबन्ध्’ जड़ पकड़ना, जड़ जमना, –बद्धमूलस्य मूलं हि महद्वैरतरोः स्त्रियः–शि० २।३८
2. जड़, किसीवस्तु का सबसे नीचे का किनारा या छोर–कस्याश्चिदासीद्रसना तदानीमङ्गुष्ठमूलार्पित सूत्रशेषा–रघु० ७।१०, इसी प्रकार 'प्राचीमूले–मेघ० ९१
3. नीचे का भाग या किनारा, आधार, किसी भी वस्तु का किनारा जिसके सहारे वह किसी दूसरी वस्तु से जुड़ी हो –बाह्वोर्मूलम्–शि० ७।३२, इसी प्रकार पादमूलं, कर्णमूलं, ऊरूमूलम् आदि
4. आरंभ, शुरू – आमूलाच्छ्रोतुमिच्छामि –श० १
5. आधार, नींव, स्रोत, मूल, उत्पत्ति–सर्वेगार्हस्थ्यमूलका:–महा०, रक्षोगृहे स्थितिर्मूलम् –उत्तर० १।६, इति केनाप्युक्तं तत्र मूलं मृग्यम्, 'इसका स्रोत या प्रमाण मालूम किया जाना चाहिए'
6. किसी वस्तु का तल या पैर, पर्वतमूलम्, गिरिमूलम्, आदि
7. पाठ, मूल संदर्भ (भाष्य से विविक्त)
8. पड़ौस, आस पास, सामीप्य
9. मूलधन, मूलपूंजी
10. कुलक्रमागत सेवक
11. वर्गमूल
12. राजा का अपना निजी प्रदेश–स गुप्तमूलप्रत्यन्तः –रघु० ४।२६, मनु० ७।१८४
13. विक्रेता जो स्वयं विक्रयवस्तु का स्वामी न हो–मनु० ७।२०२. (अस्वामिविक्रेता कुल्लू०)
14. ग्यारह तारकाओं का पुंज जो सत्ताइस नक्षत्रों में से उन्नीसवां (मूलनक्षत्र) है
15. झाड़ी, झाड़–झखाड़
16. पीपरा मूल
17. अंगुलियों की विशेष स्थिति ।
समस्त पद
~आधारम्
1. नाभि
2. जननेन्द्रिय के ऊपर एक रहस्य मय वृत्त,
~आभम्
मूली,
~आयतनम्
मूल आवासस्थान
~आशिन्
(वि०) जो कन्दमूलादि खाकर जीवित रहे,
~आह्वम्
मूली
~उच्छेदः
पूर्णध्वंस, पूर्णविनाश, पूरी तरह उखाड़ फेंकना,
~कर्मन्
(नपुं०) जादू,
~कारण
मूलहेतु, आदि कारण, कु० ६।१३,
~कारिका
भट्टी, चूल्हा
~कृच्छ्र:, ~कृच्छ्रम्
एक प्रकार की तपस्या, केवल जड़ें खाकर निर्वाह करना,
~केशरः
नीबू,
~गुणः
किसी मूल का गुणांक,
~जः
जड़ बोने से उत्पन्न होने वाला पौधा,
(–जम्)
हरा अदरक,
~देवः
कंस का विशेषण,
~द्रव्यम्, ~धनम्
मूलधन, माल, वाणिज्यवस्तु, पूंजी,
~धातुः
लसीका,
~निकृन्तन
(वि०) जड़ से काट डालने वाला,
~पुरुष
'पशुपाल' किसी परिबार का वंशप्रवर्तक पुरुष,
~प्रकृतिः
(स्त्री०) सांख्यों का प्रधान या प्रकृति,
~फलदः
कटहल का पेड़,
~भद्रः
कंस का विशेषण,
~भृत्यः
पुराना तथा कुलक्रमागत सेवक,
~वचनम्
मूलपाठ,
~वित्तम्
पूंजी, वाणिज्य वस्तु, माल,
~विभुजः
रथ,
~शाकटः, ~शाकिनम्
वह खेत जिसमें मूली गाजर आदि मूल–पौधे बोये जाते हैं,
~स्थानम्
1. आधार, नींव
2. परमात्मा
5. हवा, वायु,
~स्रोतस्
(नपुं०) प्रधान धारा या किसी नदी का उद्गम स्थान ।