यवनी [यु+ल्युट्+ङीप्]
1. यवनस्त्री, ग्रीस देश की स्त्री या मुसलमानी, –यवनी नवनीतकोमलांगी –जग०, यवनीमुखपद्मानां सेहे मधुमदं न सः –घु० ४।६१, (नाटकों से ऐसा प्रतीत होता है कि पूर्व काल में यवन बालाएँ राजाओं की दासियों के रूप में नियुक्त की जाया करती थीं विशेषकर राजाओं के धनुष और तरकस को संभालने के लिए, तु० एष बाणासहस्ताभिर्यवनीभिः परिवृत इत एवागच्छति प्रियवयस्य:–श० २, प्रविश्य शार्ङ्गहस्ता यवनी –श० ६, प्रविश्य चापहस्ता यवनी –विक्रम० ५ आदि)
2. परदा ।
यवनी पर्दा ।
परिशिष्ट