संस्कृत-शब्दकोशः

लक्ष्मन् लक्ष्मीवत्

लक्ष्मी

लक्ष्मीः (स्त्री०) [लक्ष्+ई, मुट्+च]


1. सौभाग्य, समृद्धि, धनदौलत–सा लक्ष्मीरुपकुरुते यया परेषाम् –कि० ८।१८, तृणमिव लघुलक्ष्मीर्नैव तान् संरुणद्धि – भर्तृ० २।१७
2. सौभाग्य, अच्छी किस्मत
3. सफलता, सम्पन्नता–उत्तर० २।१८
4. सौन्दर्य, प्रियता, अनुग्रह, लावण्य, आभा, कान्ति–मलिनमपि हिमांशोर्लक्ष्म लक्ष्मीं तनोति –श० १।२०, मा० ९।२५, ५।३९, ५२, ९।२, कु० ३।४९
5. सौभाग्यदेवी, समृद्धि, सौन्दर्य, लक्ष्मी विष्णु की पत्नी मानी जाती है (देवासुरों द्वारा अमृत प्राप्ति के लिए समुद्रमंथन किये जाने पर अन्य मूल्यवान् रत्नों के साथ लक्ष्मी भी समुद्र से निकली)–इयं गेहे लक्ष्मी: –उत्तर० १।३८, राजकीय या प्रभुशक्ति, उपनिवेश, राज्य (यह बहुधा रानी की सपत्नी के रूप में मानी जाती है, और राजा की रानी के रूप में इसका मूर्तवर्णन किया जाता है) –
“तामेकभार्यां परिवादभीरोः साध्वीमपि त्यक्तवतो नृपस्य ।
वक्षस्यसंघट्टसुखं वसन्ती रेजे सपत्नीरहितेव लक्ष्मी: ॥”
–रघु० १४।८६, १२।२६
7. नायक की पत्नी
8. मोती
9. हल्दी ।
समस्त पद
~ईशः
1. विष्णु का विशेषण
2. आम का वृक्ष
3. समृद्ध या भाग्यशाली पुरुष,
~कान्तः
1. विष्णु का विशेषण
2. राजा,
~गृहम्
लाल कमल का फूल,
~तालः
एक प्रकार का ताड़ का वृक्ष,
~नाथः
विष्णु का विशेषण,
~पतिः
1. विष्णु का विशेषण,
2. राजा–विहाय लक्ष्मीपतिलक्ष्म कार्मुकम् – कि० १।४४
3. सुपारी का पेड़, लौंग का वृक्ष,
~पुत्रः
1. घोड़ा
2. कामदेव का नामान्तर,
~पुष्पः
लाल,
~पूजनम्
लक्ष्मी के पूजा करने का कृत्य (दुलहन को विवाह करके घर लाने के पश्चात् दूल्हे द्वारा दुलहन के साथ मिलकर किया जाने वाला अनुष्ठान),
~पूजा
कार्तिकमास की अमावस्या के दिन किया जाने वाला लक्ष्मीपूजन (मुख्य रूप से साहूकार और व्यापारियों के द्वारा–जिनका कि वाणिज्यवर्ष, आज के दिन समाप्त होकर नया वर्ष आरम्भ होता है),
~फलः
बिल्व वृक्ष,
~रमणः
विष्णु का विशेषण,
~वसतिः
(स्त्री०) 'लक्ष्मी का निवास' लाल कमल का फूल,
~वारः
बृहस्पतिवार,
~वेष्टः
तारपीन,
~सखः
लक्ष्मी की कृपा का पात्र,
~सहजः, ~सहोदरः
चन्द्रमा के विशेषण ।


लक्ष्मी [लक्ष्+ई, मुट् च]


1. दौलत, समृद्धि, धन
2. सौभाग्य, खुशकिस्मती
3. सौन्दर्य, आभा, कान्ति
4. धन की देवता ।
समस्त पद
~कटाक्षः
धन की देवता का आशीर्वाद, अनुग्रह,
~नारायणः
विष्णु का विशेषण,
~विवर्तः
भाग्य का फेर,
~सनाथ
(वि०) सौन्दर्य से युक्त, सौभाग्यशाली ।

परिशिष्ट



Correction: