संस्कृत-शब्दकोशः

वर्कुट वर्गणा

वर्ग

वर्गः [वृज्+घञ्]


1. श्रेणी, प्रभाग, समूह, दल, समाज, जाति, संग्रह (एक समान वस्तुओं का), – न्यषेधि शेषोऽप्यनुयायिवर्ग:–रघु० २।४, ११।७, इसी प्रकार पौरवर्गः, नक्षत्रवर्ग: आदि
2. टोली, पक्ष, कु० ७।७३
3. प्रवर्ग
4. एक स्थान पर वर्गीकृत शब्दसमूह यथा मनुष्यवर्गः, वनस्पतिवर्गः आदि
5. वर्णमाला में व्यंजनों का समूह
6. अनुभाग, अध्याय, या पुस्तक का परिच्छेद
7. विशेषरूप से ऋग्वेद के अध्यायान्तर्गत अवभाग, सूक्त
8. घात–दो समान अंकों का गुणनफल
9. सामर्थ्य ।
समस्त पद
~अन्त्यम्, ~उत्तमम्
पांचों वर्गों में से प्रत्येक का अन्तिम वर्ण अर्थात् अनुनासिक अक्षर,
~घनः
वर्ग का घनफल,
~पदम्, ~मूलम्
वर्गमूल, वह अंक जिसके घात से को वर्गांक बने,
~वर्गः
वर्ग का वर्ग ।



Correction: