विगत (भू० क० कृ०) [वि+गम्+क्त]
1. जिसने प्रयाण कर लिया है, जो चला गया है, लुप्त
2. जो अलग किया गया है, वियुक्त
3. मृतक
4. विरहित, शून्य, मुक्त (समास में) विगतमदः
5. खोया हुआ
6. धुंधला, अस्पष्ट ।
समस्त पद
~आर्तवा
वह स्त्री जिसे बच्चा होना (या रजोधर्म होना) बन्द हो चुका हो,
~कल्मष
(वि०) निष्पाप, पवित्र,
~भी
(वि०) निर्भय, निडर,
~लक्षण
(वि०) भाग्यहीन, अशुभ ।