संस्कृत-शब्दकोशः

विज्ञात विज्ञानभिक्षु

विज्ञान

विज्ञानम् [वि+ज्ञा+ल्युट्]


1. ज्ञान, बुद्धिमत्ता, प्रज्ञा, समझ,–विज्ञानमयः कोशः, 'प्रज्ञा का म्यान' (आत्मा के पांच कोशों में से पहला)
2. विवेचन, अन्तर पहचानना
3. कुशलता, प्रवीणता प्रयोगविज्ञानम् –श० ११२
4. सांसारिक या लौकिक ज्ञान, सांसारिक अनुभव से प्राप्त ज्ञान (विप० 'ज्ञानम्' ब्रह्म या परमात्मविषयक जानकारी)–भग० ३।४१, ७।२, (भग० का समस्त सातवां अध्याय ज्ञान और विज्ञान की व्याख्या करता है)
5. व्यवसाय, नियोजन
6. संगीत ।
समस्त पद
~ईश्वरः
याज्ञवल्क्य स्मृति की मिताक्षरा नामक टीका का प्रणेता,
~पादः
व्यास का नाम,
~मातृकः
बुद्ध का विशेषण,
~वादः
ज्ञान का सिद्धान्त, बुद्ध द्वारा सिखाया गया सिद्धान्त ।


विज्ञानम् [विज्ञा+ल्युट्]


1. ज्ञान का अंग या बुद्धि
2. इन्द्रियातीत ज्ञान ।

परिशिष्ट



Correction: