संस्कृत-शब्दकोशः

विदु विदुरनीति

विदुर

विदुर (वि०) [विद्+कुरच्]


बुद्धिमान्, मनीषी,
~रः
बुद्धिमान् या विद्वान् पुरुष
2. धूर्त आदमी, षड्यन्त्रकारी
3. पाण्डु के छोटे भाई का नाम (जब सत्यवती को ज्ञात हुआ कि व्यास द्वारा उसकी दोनों पुत्रवधुओं से उत्पन्न दोनों पुत्र शारीरिक रूप से सिंहासन के अयोग्य हैं – क्योंकि धृतराष्ट्र अन्धा था तथा पाँडु पीला एवं अस्वस्थ था–तो उसने उन्हें एक बार फिर व्यास की सहायता मांगने के लिए कहा । परन्तु व्यास मुनि की तपोमय उग्र दृष्टि से भयभीत होकर बड़ी विधवाने अपनी एक दासी को अपने वस्त्र पहना कर उनके पास भेजा–और यही दासी विदुर की माता बनी । वह अपनी बड़ी बुद्धिमत्ता, सचाई और घोर निष्पक्षता के कारण प्रसिद्ध हैं, वह पांडवों से विशेष स्नेह रखते थे, तथा कई बार उन्हें अनेक संकटग्रस्त विपत्तियों से बचाया) ।


विदुरः [विद्+कुरच्]


वेत्ता, ज्ञाता ।

परिशिष्ट



Correction: