विभीषणः [भी+सन्+ल्युट्]
एक राक्षस का नाम, रावण का भाई (यद्यपि वह जन्म से राक्षस था परन्तु तोभी सीता के अपहरण के कारण वह बड़ा खिन्न था, उसने रावण को इस दुष्कृत्य के लिए बहुत बुरा भला कहा । उसने बार–बार रावण को समझाया कि यदि जीवित रहना चाहते हो तो सीता को राम क पास बापिस पहुँचा दो । परन्तु उसने विभीषण की चेतावनी पर कोई ध्यान नहीं दिया । अंत में जब उसने देखा कि रावण का विनाश अवश्यंभावी है तो वह राम के पास चला गया और उनका पक्का मित्र बन गया । रावण की मृत्यु के पश्चात् राम ने विभीषण को लंका की राजगद्दी पर बिठा दिया । बिभीषण सात चिरंजीवियों में गिना जाता है–दे० 'चिरंजीविन्') ।
विभीषणः एक राक्षस का नाम, रावण का भाई ।
परिशिष्ट