संस्कृत-शब्दकोशः

वृथार्तवा वृद्धयुवति

वृद्ध

वृद्ध (वि०) [वृध्+क्त]


(म० अ० ज्यायस् या वर्षीयस्, उ० अ० ज्येष्ठ या वर्षिष्ठ)
1. बढ़ा हुआ, वृद्धि को प्राप्त
2. पूर्णविकसित, बड़ी उम्र का
3. बूढ़ा, वयोवृद्ध, बहुत वर्षों का –वृद्धास्ते न विचारणीयचरिताः –उत्तर० ५।२५
4. प्रगत या विकसित (समास के अन्त में), तु० वयोवृद्ध, धर्मवृद्ध, ज्ञानवृद्ध, आगमवृद्ध
5 बड़ा, विशाल
6. एकत्रित, संचित
7. बुद्धिमान्, विद्वान्,
~द्धः
1. बूढ़ा व्यक्ति –हैयङ्गवीनमादाय घोषवृद्धानुपस्थितान् –रघु० १।४५, ९।८, मेघ० ३०
2. योग्य या आदरणीय पुरुष
3. मुनि, सन्त
4. वंशज,
~द्धम्
गुग्गुल ।
समस्त पद
~अङ्गुलिः
(स्त्री०) पैर का अंगूठा,
~अवस्था
बुढ़ापा,
~आचारः
प्राचीन प्रथा,
~उक्षः
बूढ़ा बैल,
~काकः
पहाडी कौवा,
~नाभि
(वि०) स्थूलकाय, मोटे पेट वाला,
~भावः
बुढ़ापा,
~मतः
प्राचीन ऋषियों का उपदेश,
~वाहनः
आम का पेड़,
~श्रवस्
(पुं०) इन्द्र का विशेषण,
~संघः
वृद्धजनों की सभा,
~सूत्रकम्
रूई का गल्हा, कपास का गाला, इन्द्रतूल ।



Correction: