व्याघातः [वि+आ+हन्+क्त]
1. रगड़ना
2. थप्पड़, प्रहार
3. विघ्न, रुकावट
4. वचन, विरोध
5. एक अलंकार जिसमें परस्पर विरोधी फल एक ही कारण से उत्पन्न दिखाये जाते हैं. मम्मट इसकी परिभाषा निम्नांकित करता है –
“तद्यथा साधितं केनाप्यपरेण तदन्यथा ।
तथैव यद्विधीयेत स व्याघात इति स्मृतः ॥”
काव्य० १०, उदा० दे० विद्ध० १।२, या विरूपाक्ष के नीचे दिया गया उद्धरण ।