शिथिल (वि०) [श्लथ् +किलच्, पृषो०]
1. ढीला, धीमा, सुस्त, विश्रान्त
2. विनबंधा, खुला हुआ – श० २।६
3. वियुक्त, डाल से टूटा हुआ–श० २।८,
4. निढाल, निश्शक्त, असमर्थ
5. दुर्बल, कमजोर–अशिथिलपरिरम्भ – उत्तर० १।३४, २७, गाढ या दृढालिंगन
6. पिलपिला, ढीलाढाला
7. घुला हुआ
8. मुर्झाया हुआ
9. निष्क्रिय, निरर्थक , व्यर्थ
10. असावधान
11. ढीलेढाले ढंग से किया हुआ, पूरी पावन्दी के साथ जिसको सम्पन्न न किया गया हो
12. फेंका हुआ, परित्यक्त,
~लम्
1. ढीलापन, शिथिलता
2. सुस्ती (‘शिथिली कृ’
1. ढीला करना, खोलना, खुला छोड़ना,
2. छूट देना, ढील डालना
3. दुर्बल करना, निर्बल करना, कमजोर बनाना
4. छोड़ देना, परित्यक्त करना –रघु० २।४१, ‘शिथिली भू’
1. ढीला होना, सुस्त होना
2. गिर पड़ना–मृच्छ० १।१३) ।