शिल्पम् [शिल्+पक्]
1. कला, ललितकला, यान्त्रिक कला, (इस प्रकार की कलाएँ चौंसठ गिनाई गई हैं)
2. (किसी भी कला में) कुशलता, कारीगरी –मालवि० १।६, मृच्छ० ३।१५
3. विदग्धता, पटुता
4. कार्य, शारीरिक श्रम या कार्य
5. कृत्य, अनुष्ठान
6. यज्ञीय चमचा, स्रुवा ।
समस्त पद
~कर्मन्(नपुं०), ~क्रिया
कोई भी शारीरिक श्रम, दस्तकारी,
~कारः, ~कारकः, ~कारिन्
दस्तकार, कारीगर,
~शालम्, ~शाला
कारखाना, निर्माणी, शिल्पविद्यालय, शिल्पगृह,
~शास्त्रम्
1. कला विषय पर (चाहे ललित हो या यान्त्रिक) लिखा गया ग्रंथ
2. शिल्पविज्ञान ।