संस्कृत-शब्दकोशः

वत् वत्सक

वत्स

वत्सः [वद्+सः]


1. बछडा, किसी जानवर का बच्चा, तेनाद्य वत्समिव लोकममं पुषाण –भर्तृ० २।५६, यं सर्वशैला: परिकल्प्य वत्सं –कु० १।२
2. लड़का पुत्र, (यह शब्द इस अर्थ में बहुधा संबोधन के रूप में प्रयुक्त होता है, वात्सल्य द्योतक शब्द 'मेरे प्रिय' 'मेरे लाल' आदि शब्दों से व्यवहृत) –अयि वत्स कृतं कृतमतिविनयेन किमपराद्धं वत्सेन –उत्तर० ६
3. संतान, बच्चे, जीववत्सा 'जिसके बच्चे जीवित हों'
4. वर्ष
5. एक देश का नाम (इसकी राजधानी कौशांबी थी जहाँ उदयन राज्य करता था) या उसके अधिवासी,
~त्सा
1. बछिया
2. छोटी लडकी 'वत्से सीते' (बेटी सीता) आदि,
~त्सम्
छाती ।
समस्त पद
~अक्षी
एक प्रकार की ककड़ी,
~अदनः
भेड़िया,
~ईशः, ~राजः
वत्स देश का राजा, –लोके हारि च वत्सराजचरितं नाट्ये च दक्षा वयम् –नाग० १,
~काम
(वि०) बच्चों को प्यार करने वाला,
(–मा)
वह गाय जो बछड़े से मिलने की प्रबल लालसा रखती है,
~नाभः
1. एक वृक्ष का नाम
2. एक प्रकार का अत्यंत कठोर विष,
~पालः
बछड़ों को पालने वाला, कृष्ण या बलराम,
~शाला
गौशाला ।


वत्सः [वद्+सः]


1. बछड़ा
2. लड़का, पुत्र
3. सन्तान, बच्चा
4. वर्ष,
5. एक देश का नाम ।
समस्त पद
~अनुसारिणी
लघु और दीर्घ मात्रा का मध्यवर्ती क्रम भंग या अन्तर,
~पदम्
तीर्थ, घाट, उतार ।

परिशिष्ट



Correction: