संस्कृत-शब्दकोशः

वाष्प वासक

वास

वासः [वास् +घञ्]


1. सुगंध
2. निवास, आवास वासो यस्य हरेः करे–भामि० १।६३, रघु० १९।२ भग० १।४४
3. आवास, रहना, घर
4. जगह, स्थित
5. कपड़े, पोशाक ।
समस्त पद
~अगारः, ~आगारः, –रम्, ~गृहम्, ~वेश्मन्
(नपुं०) घर का आन्तरिक कक्ष, विशेषतः शयनागार–धर्मासनाद्विशति वासगृहं नरेन्द्रः –उत्तर०१७, विक्रम० १,
~कर्णी
वह कमरा जहाँ सार्वजनिक प्रदर्शन (नाच, कुश्ती, तथा अन्य प्रतियोगिताएँ) होते हैं,
~तांबूलम्
अन्य सुगन्धित मसालों से युक्त पान,
~भवनम्, ~मन्दिरम्, ~सदनम्
निवासस्थान, घर,
~यष्टिः
(स्त्री०) पक्षियों के बैठने का डंडा, छतरी, अड्डा,–वेणी० २।१, मेघ० ७९,
~योगः
एक प्रकार का सुगन्धित चूर्ण,
~सज्जा
= वासक सज्जा दे ।


वासः [वस्+घञ्]


1. सुगन्ध
2. रहना
3. आवास
4. एक दिन की यात्रा
5. वासना
6. स्वरूप, आकृति ।
समस्त पद
~पर्ययः
आवासस्थान का परिवर्तन,
~प्रासादः
महल ।

परिशिष्ट



Correction: