श्रौत (वि०) (स्त्री० –‘ती’) [श्रुतौ विहितम् अण्]
1, कान से सम्बन्ध रखने वाला
2. वेदसंबंधी, वेद पर आधारित, वेदविहित,
~तम्
1. वेदविहित कोई भी कर्म या अनुष्ठान,
2. वेदप्रतिपादित कर्मकाण्ड
3. यज्ञाग्नि को संधारण करना
4. तीनों यज्ञाग्नियों की समष्टि (अर्थात् गार्हपत्य, आहवनीय और दक्षिण) ।
समस्त पद
~कर्मन्
(नपुं०) वैदिक कृत्य,
~सूत्रम्
वेद पर आधारित सूत्रग्रन्थों का संग्रह (आश्वलायन, सांख्यायन और कात्यायन आदि के नाम से अभिहित) ।